रांची, मार्च 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर तीन जिलाध्यक्षों का चयन किया गया है। अजय पंकज को लातेहार, सुरेंद्र राज को बोकारो और सत्या तिवारी को पूर्वी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी सह सांसद प्रदीप वर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...