भाजपा के जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक
सीवान, जुलाई 2 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। सीवान जिला भाजपा पूर्वी की बुधवार को जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन व डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।निर्णय लिया गया कि जिला सम्मेलन 03 जुलाई को गोरेयाकोठी के विधायक देवेशकांत सिंह के आवास पर आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मधुबन के विधायक राणा रणधीर सिंह होंगे। जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने सभी जिला पदाधिकारियों, जिला मंच, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों तथा पंचायत अध्यक्षों से समय पर पहुंचकर सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.