जौनपुर, अप्रैल 30 -- जलालपुर। भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने बुधवार को क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में मछलीशहर जिले की आगामी कार्ययोजना को लेकर जिला पदाधिकारियों की बैठक में भाग लिया। बैठक में वर्तमान में चल रहे अभियानों और आने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी कार्यक्रमों को व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संपन्न कराया जाए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक रावत ने किया। इस दौरान डॉ. नृपेंद्र सिंह, मीना पटेल, विजय पटेल, अतुल कुमार पाण्डेय, रणविजय सिंह, संतोष मिश्रा, स्कंद पटेल, सुदर्शन सिंह, धनंजय कश्यप, राजेश सिंह, सोनिया गिरी, ऋषिकेश तिवारी, अजीत सोनकर, पंकज सिंह और सुशील निषाद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...