फतेहपुर, अगस्त 8 -- फतेहपुर। ईंट भट्ठे में साझेदारी और जमीन के कारोबार के नाम पर करीब 1.98 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित प्रतीक कुमार मालवीय ने थाना जहानाबाद में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा के पति अवधेश कुमार मिश्रा समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि प्रतीक ने वर्ष 2020 से 2025 के बीच जमीन के लिए अवधेश मिश्रा को करीब 1.23 करोड़ रुपये दिए थे। इसके बाद अवधेश ने जहानाबाद थाना के नसेनिया स्थित एआरएस ब्रिक फील्ड में 50 प्रतिशत साझेदारी का प्रस्ताव दिया। भट्ठे के दस्तावेज दिखाए जाने पर प्रतीक ने 26 सितंबर 2025 को बिंदकी तहसील में साझेदारी अनुबंध किया और भट्ठे के संचालन में करीब 98 लाख रुपये निवेश कर दिए। भट्ठे पर करीब 90 लाख रुपये की ईंट और सामान पड़ा है, जिसकी बिक्री की जा रही है। थाना प्रभार...