सोनभद्र, मई 29 -- सोनभद्र। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनता पूरी तरह त्रस्त है। भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं। इन जनविरोधी नीतियों और घोटालों को उजागर करने के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार के मंत्रियों व विधायकों की संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा। कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार और राज्य सरकार देश में आर्थिक मंदी का हवाला दे रही है वहीं दूसरे तरफ सत्ताधारी दल के विधायक और सांसद जनता की संपत्ति को लूटने में ही अपना कार्यकाल बिता रहे हैं। यह भी पढ़ें- मंत्रियों और विधायकों क...