गिरडीह, जून 3 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड भाजपा चतरो मंडल अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी द्वारा कमेटी गठित कर पार्टी के जिला अध्यक्ष को सूचना भेज दी गई। मंडल अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बुधवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि उनके अगुवाई में गठित मंडल कमेटी में वीरेंद्र राय, जितेंद्र कुमार राय, प्रियंका कुमारी एवं गोतम तिवारी को मंडल उपाध्यक्ष के पद पर चयन किया गया। इसी तरह सुधीर प्रसाद यादव व नवल किशोर तिवारी को महामंत्री, भारत सिंह, विपिन गिरी एवं सज्जन तिवारी को मंत्री, सदानंद राणा को कोषाध्यक्ष, सुभाष राणा को कार्यालय मंत्री, मनोज राम को सह कार्यालय मंत्री, अरविंद चंद्रवंशी को मीडिया प्रभारी, प्रकाश देव को मीडिया सह प्रभारी, राहुल राय को आईटी सेल के संयोजक तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में दोपक तिवारी को चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...