हाथरस, अप्रैल 14 -- सादाबाद। भाजपा के गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने मथुरा रोड क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से जनसंवाद किया। अभियान के दौरान भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुज चौधरी ने मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, उपाध्यक्ष कमल उपाध्याय तथा सभासद राजकुमार चौधरी के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, इसलिए सभी पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं।अभियान यह भी पढ़ें- गांव चलो, बस्ती चलो अभियान का शुभारंभ के दौरान पदाधिक...