गिरडीह, मार्च 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झामुमो के राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने शनिवार को प्रदेश के निकायों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के अच्छे काम का फल है। प्रदेश सरकार ने अच्छे काम किए है और कर भी रही है। इसी का नतीजा है कि जहां-जहां भाजपा का गढ़ हुआ करता था, वहां झामुमो ने सेंध लगाकर इतिहास रचने का काम किया है। उन्होंने देवघर और गिरिडीह में मेयर सीट का ताजा उदाहरण देते हुए कहा कि देवघर मेयर सीट पर रवि राउत और गिरिडीह से पार्टी समर्थित प्रमिला मेहरा ने एतिहासिक जीत दर्ज की है। दोनों क्षेत्र भाजपा का गढ़ हुआ करता था, जहां झामुमो ने सेंध लगाकर किले को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने विजय उम्मीदवारों को मुबारकबाद दी और किसी कारणवश जो उम्मीदवार सफल नहीं हो पाए, उन्हें आगे तैयारी करने की नसीहत दी। मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.