भाजपा के खिलाफ वित्त मंत्री के टिप्पणी का किया गया कड़ा विरोध
पलामू, सितम्बर 27 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर भाजपा के खिलाफ धर्म विरोधी, जातिवादी एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप मढ़ते हुए रविवार को कड़ा विरोध जताया गया। पलामू भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न मंडलों में पुतला दहन कर नारेबाजी करते हुए कथित बयान पर विरोध जताया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति से राज्य के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसे जनहित के मुद्दों पर जवाब देने की अपेक्षा रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मुद्दों पर जवाब देने से बचने के लिए भाजपा को लेकर जातिगत टिप्पणी की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन जाति के आधार पर किसी राजनीतिक दल या उसके कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.