रिषिकेष, अगस्त 14 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार के विरोध में सत्याग्रह के रूप में पैदल मार्च निकाला। उन्होंने सरकार पर दलित विरोध होने का आरोप लगाया। शुक्रवार को रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से लेकर अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि बीते दिनो हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा हुई। इस जनसभा के संपन्न होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त मंच को गंगाजल से शुद्धिकरण कराया गया। जो भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- भाजपा समर्थकों के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह यह भी पढ़ें- सनातन को बांटने की साजिश; खरगे के मंच में शुद्धिकरण पर कांग्रेस-भाजपा ...