औरैया, जनवरी 7 -- दिबियापुर, संवाददाता। नगर पंचायत सभागार दिबियापुर में एसआइआर के अंतर्गत भाजपा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, नए मतदाताओं को जोड़ने, पात्र मतदाताओं का नाम न छूटे इस पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री व क्षेत्रीय अभियान संयोजक रामकिशोर साहू ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण का पुनरीक्षण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। द्वितीय चरण में कटे हुए मतों (डिलीटेड वोट) को पुन: जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत एवं सतर्कता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने बूथ स्तर पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिन बूथों पर मतदाता संख्या बढ़ी है अथवा पुनरीक्षण का कार्य चुनौतीपूर्ण है, वहां संगठन को अतिरिक्त सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। जिलाध्य...