अमरोहा, अप्रैल 11 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव कासमपुर जनूबी में भाजपा के गांव व बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।बतौर मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा रिकार्ड विकास कराया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे समेत कई राजमार्ग व परियोजना पूरी की गई हैं। गरीब, मजदूर समेत हर वर्ग के पात्र को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष यशपाल प्रधान, हेमराज सैनी, देवेंद्र खड़गवंशी, संजय राणा, गेंदा सिंह, गजराम सिंह, देवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, पूरन सिंह, भगवान दास सिंह, आदि मौजूद रहे...