सीवान, अप्रैल 13 -- बसंतपुर। भाजपा पूर्वी की रविवार को जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। अंबेडकर जयंती, नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में कालीचरण प्रजापति, अवधेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, सुप्रिया जायसवाल, सुजीत कुमार पांडे, अखिलानंद सिंह, अमरनाथ शर्मा, देवेंद्र गिरी, कुबेर प्रसाद, श्याम किशोर तिवारी, सत्येंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, दिवाकर दुबे, रणजीत राम, गिरीश देव सिंह, विजय पांडे, राम अयोध्या प्रसाद, दारा सिंह, दिलीप सिंह, रोहित श्रीवास्तव, यशवंत सिंह व माला देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...