भाजपा के कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत : धर्मपाल
मथुरा, सितम्बर 20 -- भाजपा ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति एवं जिलाध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक शनिवार को परिणय गार्डन, मसानी रोड पर चार सत्रों में हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर व्यापक मंथन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संगठनात्मक कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से होती है। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत हैं। पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.