रांची, मार्च 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो । झारखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि भाजपा के 44 विधायकों और सांसदों पर दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप हैं, लेकिन इसके बावजूद पार्टी उन आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण दे रही है। गोवा से लेकर उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में सामने आए मामलों से एक पैटर्न दिखता है, जिसमें सत्ता के दबाव में भाजपा नेताओं पर कार्रवाई नहीं होती।उन्होंने यह भी कहा कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में भी देरी और लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। गोवा में भाजपा पार्षद के बेटे द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला उठाते हुए रमा खलखो ने कहा कि तीन साल तक यह खेल चलता रहा, लेकिन पार्षद पिता और डबल इंजन की सरकार खामोश रही। जब बच्चियों के परिवारों ने हिम्मत दिखाई, तब जाकर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ। उन्होंन...