जमशेदपुर, जनवरी 15 -- जमशेदपुर। भाजपा नेता कृष्णा शर्मा काली ने आदित्य साहू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चयन संगठन की मजबूती और भाजपा के उज्ज्वल भविष्य का स्पष्ट संकेत है। उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त, अनुशासित और जनसेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करेगी। काली शर्मा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और लोकतांत्रिक संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का सम्मान किया जाता है। आदित्य साहू का चयन कार्यकर्ताओं के विश्वास और संगठन की एकजुटता को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...