देवरिया, मई 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि बरहज में प्रस्तावित सपा के धरना प्रदर्शन को विफल बनाने के लिए प्रशासन ने समस्त लोकतांत्रिक मान्यताओं को तोड़ दिया है। साथ ही बड़े पैमाने पर नेताओं को घरों में कैद किया तथा बड़ी संख्या में नेताओं को गिरफ्तार कर थानों में निरुद्ध किया। पुलिस ने यह कार्यवाही भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर किया है। सपा नेता ने कहाकि बरहज में निर्दोष ग्राम प्रधान राजेश यादव एवं गामा यादव एवं उनके परिजनों को साजिशन अभियुक्त बनाया गया है। मृतक अधिवक्ता के परिवार के लोगों ने ही इस बात को कहा था कि उनके निधन के लिए एसडीएम जिम्मेदार है। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता की मौत में मुख्य आरोपित ग्राम प्रधान ने किया कोर्ट में आत्म...