बोकारो, अगस्त 11 -- जैनामोड़। भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद के समर्थन में मंगलवार को जरीडीह प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में जैनामोड़ फोरलेन चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर हाईव को जाम कर दिया। सुबह करीब नौ बजे से 11 बजे तक बोकारो रामगढ़ मुख्य पथ को जाम रहा। जिसके हाईवे के दोनो तरफ वाहनो की लंबी कतार लग गई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि झारखंड में छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने लाठीचार्ज कर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मार्च, बंदी कर जताया आक्रोश उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ...