मेरठ, मार्च 7 -- भाजपा पार्षद अनिल वर्मा को मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। इस निर्वाचन की सबसे बड़ी खास बात यह रही कि अनिल का चयन निर्विरोध हुआ, जिसने विपक्षी खेमे की तैयारियों को ध्वस्त कर दिया। विपक्ष से किसी पार्षद ने नामांकन नहीं किया। उपाध्यक्ष चुनाव के बाद मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के साथ काम कर रही है। शनिवार को ​नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए इस चुनाव में विपक्ष पूरी तरह पस्त नजर आया। अटल सभागार में हो रहे चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से नामांकन से ठीक पहले महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने अनिल वर्मा के नाम की घोषणा के बाद विपक्षी दलों (सपा, कांग्रेस) की ओर से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अध...