फतेहपुर, नवम्बर 28 -- बिंदकी,संवाददाता। एसआईआर के काम के दबाव में जान देने वाले लेखपाल के मामले में सियासत तेज हो गई है। शुक्रवार देर शाम सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मृतक लेखपाल के खजुहा कस्बे स्थित घर पहुंचे। परिजनों से करीब आधे घंटे तक मुलाकात करने के बाद सपा प्रमुख ने एसआईआर के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। लेखपाल की मौत में एसडीएम (ईआरओ) पर मुकदमा न दर्ज होने के सवाल पर कहा कि अधिकारी सरकार के हैं मतलब भाजपा के हैं। भाजपा के अधिकारियों पर एफआईआर नहीं होगी। कानपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आये सपा प्रमुख अखिलेश यादव देर शाम करीब सात बजे खजुहा कस्बे पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक लेखपाल सुधीर के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की। परिवार को पार्टी फंड की ओर से दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ की परिवार को न्याय दिलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.