लखनऊ, मार्च 11 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बयान जारी कर कहा है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन फेल हो गए हैं। आम जनता को जरूरी और आवश्यक वस्तुओं की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोग परेशान हैं। पहले किसानों को खाद नहीं मिलती थी उन्हें लाइन लगाना पड़ता था। अब लोगों को खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर खाली हो गया है।अखिलेश यादव ने कहा कि गैस के लिए लम्बी-लम्बी लाइनें लग रही हैं। होटल और दुकान गैस की कमी से बंद होने के कगार पर है। कालाबाजारी चरम पर है। आम जनता परेशान है लेकिन अभी भी भाजपा सरकार, उसके मंत्री और नेता झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। लोगों को झूठी दिलासा देने के सिवाय इनके पास कुछ नहीं। इन हालातों के लिए भाजपा...