बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- भारतीय जनता पार्टी के अगौता मंडल अध्यक्ष का विरोध करते हुए भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को शिकायती पत्र भेजा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष को भेजे शिकायती पत्र में पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिरोही, पूर्ण सिंह, रविन्द्र शर्मा, जगपाल सिंह, अनिल चावड़ा, रकम सिंह सिरोही, लखमीचंद खारी आदि ने मंडल अध्यक्ष केशव चौधरी को पद से हटाने की मांग की है। कहा है कि मंडल अध्यक्ष केशव चौधरी नगर पालिका बुलंदशहर में नामित सभासद हैं। आरोप है कि संगठन के नियमों को ताक पर रखकर नई टीम का गठन किया गया है। आरोप है कि 9 अप्रैल को घोषित की गई कार्यकारिणी में 8 पदाधिकारी सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं। शिकायतकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष से केशव चौधरी को हटाने, 18 सदस्यीय कार्यकारिणी को भंग करने तथा स्थानीय एवं अनुभवी सक्रिय सद...