बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा का स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के सभी 2312 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की। स्थापना दिवस समारोह में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर तिवारी, प्रमुख यशकांत सिंह, क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रमुख अभिषेक कुमार तथा कार्यक्रम संयोजक दिलीप पाण्डेय ने अपने विचार रखे। विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा आधारित संगठन है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि भाजपा...