बेगुसराय, मई 9 -- नावकोठी, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में दो दिवसीय "पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान" के जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को नावकोठी स्थित द्वारिका पैलेस में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह, भाजपा संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया, जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, विधायक रजनीश कुमार, विधायक सुरेंद्र मेहता, विधायक कुंदन कुमार, एमएलसी सर्वेश कुमार, पूर्व मंत्री अशोक महतो, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह एवं जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान समेत अन्य नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का संगठन है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...