लखनऊ, फरवरी 28 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के विरुद्ध एक व्यापारी के परिवार का ये आक्रोशित कथन कि 'ये हम नहीं हमारी लाशें खड़ी हैं।' भाजपा नीतियों के खिलाफ है। दरअसल अब समाज का हर वर्ग यह समझने लगा है कि भाजपा केवल चंद अरबपतियों और विशाल कारपोरेट घरानों की हितैषी है और छोटे कारोबारियों को खत्म कर देना चाहती है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा इसके लिए बहाना ये बनाती है कि छोटे व्यापारी या दुकानदार टैक्स चोरी करते हैं। आज देशभर के व्यापारी संघ व भाजपा से एक सवाल कर रहे हैं कि 'जब देश और दुनियाभर के ये बड़े-बड़े व्यापारी नहीं थे तो क्या देश को टैक्स नहीं मिलता था?' उन्होंने आरोप लगाया कि सच सिर्फ इतना है कि भ्रष्ट भाजपाई सारा व्यापार कुछ 'महा-मुनाफाखोरों' के हाथों में दे देना चाहते हैं, जिससे उन्हें अरबो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.