कानपुर, सितम्बर 20 -- कानपुर। वाराणसी से वड़नगर जा रही भाजपा की 'सेवा संकल्प यात्रा' का उत्तर जिला संगठन, विधायक, सांसद ने पनकी में स्वागत किया। यात्रा में चल रहे लोगों पर पुष्पवर्षा हुई तो माहौल खुशमय बना। पीएम नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि वाराणसी से जन्मभूमि वड़नगर तक जा रही 'सेवा संकल्प यात्रा' के पनकी पड़ाव पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ यात्रा का स्वागत किया। भाजपा ने नेताओं ने कहा कि यह यात्रा सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की उस विचारधारा का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है, जिसने पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन को नई दिशा दी है। यह भी पढ़ें- वड़नगर से वाराणसी यात्रा का पनकी में होगा स्वागत मंच पर सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी अरुण पाठक, सलिल विश्...