सीतापुर, फरवरी 15 -- सीतापुर, संवाददाता। मनरेगा गरीब, मजदूर व गांव के विकास व राजनीतिक परिवर्तन की कुंजी है। भाजपा सरकार गरीबों के हाथ से इस कुंजी को छीन लेना चाहती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस गरीब विरोधी साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। यह बातें हरगांव विधान सभा क्षेत्र में कल्याणपुर गांव मे मनरेगा बचाओ यात्रा के शुभारंभ पर आयोजित मनरेगा मजदूर सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद राकेश राठौर ने कही। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सीतापुर में सामाजिक और आर्थिक असंतुलन को दूर करने का माध्यम बनेगी। मनरेगा बचाओ यात्रा हरगांव विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णु गौतम, सुनीला रावत, शिव प्रकाश सिंह, राधेश्याम कनौजिया के नेतृत्व में शुरू हुई। कल्याणपुर गांव के बाद यात्रा कई गांवों से गुजरते हुए ढोलई कला पहुंची। गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.