बलरामपुर, जून 21 -- तुलसीपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत तुलसीपुर देहात के गनवरिया गांव में रविवार को भाजपा नेत्री शेरावाली शुक्ला ने पहुंचकर जनसम्पर्क किया। उनके पहुंचने पर ग्राम प्रधान मोहम्मद नसीम खान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। वहां पहुंचकर भाजपा नेत्री ने सभा का आयोजन कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री शेरावाली शुक्ला ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला व युवाओं के उत्थान के ल...