गाजीपुर, अगस्त 3 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी की ओर से संचालित समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली गई समरसता संकल्प पवित्र कलश वंदन यात्रा सोमवार को सैदपुर पहुंची। नगर के तहसील गेट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास महाराज के जयघोष के साथ उनके समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश चंद्र बरनवाल ने बताया कि यह यात्रा संत रविदास की जन्मस्थली की पावन मिट्टी से भरे कलश के साथ समाज में सामाजिक समरसता, भ...