नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को यूपी में सभी छह क्षेत्रीय टीमों का ऐलान कर दिया। गोरखपुर क्षेत्र की सबसे बड़ी और अवध क्षेत्र की टीम सबसे छोटी है। गोरखपुर में 39 और अवध में 34 सदस्यीय टीम बनाई गई है। कानपुर क्षेत्र की टीम में 38 लोगों को स्थान मिला है। इसके अलावा पश्चिम यूपी औऱ ब्रज में एक बराबर 37-37 लोगों को रखा गया है। काशी क्षेत्र की टीम में 36 नेताओं-कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय अध्यक्षों ने अपनी टीमों की घोषणा की है। अवध क्षेत्र की बात करें तो अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की 34 सदस्यीय कार्यसमिति में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखते हुए 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 10 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। भाजपा विधानसभा चुन...