भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता : मंत्री
पूर्णिया, अगस्त 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल सोमवार को पूर्णिया जिले के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे। पूर्णिया के गुलाबबाग जीरो माइल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। जिला के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा के कारण ही भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.