कन्नौज, मार्च 6 -- छिबरामऊ। जन आंदोलन फ्रंट कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद दुबे ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ प्रयागराज में दर्ज प्राथमिकी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना से भाजपा की सनातन धर्म समर्थक होने की पोल खुल गई है। जिस पवित्र स्थान को सनातनी मानते हैं वहां शंकराचार्य को स्नान तक नहीं करने दिया गया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में यह सरकार अब तक की सबसे झूठी साबित हुई है। जब सरकार जाने वाली है। तब मुख्यमंत्री जापान जाकर एक लाख करोड़ का एमओयू कर लाए हैं। महंगाई चरम पर है। सोना इतना महंगा हो गया है कि लोग शादियों में जेवर तक नहीं दे पा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...