अररिया, अप्रैल 7 -- अररिया, निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के 47वां स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शहर में प्रभात फेरी निकाली गयी।जबकि कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया।इस अवसर पर प्रदेश के निर्देशानुसार मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रदीप कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने पार्टी कार्यालय परिसर में विधिवत झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान व वंदे मातरम् के साथ राष्ट्र एवं संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराया।इस मौके पर नेताओं ने कहा कि भाजपा का यह स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सेवा, समर्पण और अंत्योदय के संकल्प को सुदृ...