फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने तुर्कीपुर गांव में अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पार्टी की विचारधारा किसी अन्य धर्म और समाज के खिलाफ नहीं है। अल्पसंख्यक वर्ग के लोग पार्टी में पूरे सम्मान के साथ संगठन के विभिन्न दायित्वों पर काम करते हैं। भाजपा ने संगठनात्मक ढांचे मे अल्पसंख्यक मोर्चे को स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनायें, अल्पसंख्यक समाज की गरीब महिलाओं और परिवारों को लाभान्वित कर रही हैं। सपा और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों ने अल्पसंख्यक समाज को धोखा देने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद अल्पसंख्यक समाज के साथ ही प्रत्येक वर्ग की महिलाएं, बच्चे, बेटियां सुरक्षित हैं। पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री ...