देवघर, सितम्बर 2 -- भाजपा की रीढ़ है युवा मोर्चा : बाबूलाल मरांडी - युवा आक्रोश रैली ने सरकार को दिखाया आईना - सरकार बनने के बाद झारखंड की स्थिति और बदतर - रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठियों से राज्य की शांति भंग - प्रधानमंत्री के जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा - देवघर में भाजयुमो की पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू - प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की शिरकत देवघर कार्यालय संवाददाता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) झारखंड प्रदेश की प्रथम दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक सोमवार को जसीडीह के एक्सक्लुसिव गार्डेन के बैंक्वेट हॉल में शुरू हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्व...