आरा, जून 5 -- आरा/बड़हरा, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में भोजपुर जिले का बड़हरा प्रखंड छाता जा रहा है। हाल में ही बड़हरा प्रखंड के ज्ञानपुर सेमरिया गांव निवासी शिवेश राम को भाजपा की ओर से राज्यसभा में बतौर सांसद बनाकर भेजा गया है। राज्यसभा चुनाव के ठीक बाद बिहार विधान परिषद में भी बड़हरा प्रखंड के जोकहरी गांव निवासी भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को भेजा जा रहा है। भाजपा की ओर से शुक्रवार को एमएलसी उम्मीदवारों की जारी सूची में पवन सिंह का नाम पहले नंबर पर है। इस तरह भोजपुर जिले का बड़हरा क्षेत्र इन दिनों भाजपा में मजबूत राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा में आ गया है। यह भी पढ़ें- बीजेपी से पवन सिंह MLC बनेंगे, संजय मयूख रिपीट, अनिल ठाकुर, शीला प्रजापति भी कैंडिडेट लिस्ट में हाल में पं. बंगाल में पहली बार भाजपा की बनी ...