कानपुर, सितम्बर 9 -- कानपुर। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र संगठन को बूथस्तर तक और मजबूत करने की तैयारी में जुट गया है। बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय में हुई मैराथन बैठक में आगामी संगठनात्मक रणनीति पर मंथन किया गया। प्रदेश महामंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी शंकरलाल लोधी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि संगठन की गतिविधियां केवल बैठकों तक सीमित न रहें। क्षेत्रीय पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करें। उन्होंने कहा कि प्रवास के दौरान मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और स्थानीय समस्याओं का फीडबैक लिया जाए। वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं के सुझावों को संगठन की आगामी रणनीति में शामिल करन...