भाजपा की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
शामली, जून 6 -- जलालाबाद। कस्बे में भाजपा नेता जनेश्वर सैनी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात', 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान, 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान तथा आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।पर्यावरण यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.