भाजपा की महिला सदस्यों ने सांसद आवास का किया घेराव
मऊ, मई 12 -- मऊ, संवाददाता। महिला आरक्षण बिल को लेकर घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय के आवास का घेराव सोमवार को दूसरे दिन भी भाजपा महिला कार्यकत्रियों ने किया। इस दौरान महिलाओं ने आरक्षण बिल के समर्थन में नारेबाजी किया। सांसद राजीव राय ने विरोध कर रहीं महिलाओं को बताया कि यह बिल पहले से ही पास हो चुका है, विपक्षी सांसदों का घेराव गलत तरीके से किया जा रहा है। साथ ही साथ सांसद ने तीखी धूप में आईं महिलाओं के बीच ठंडा पानी और मिष्ठान का वितरण किया। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी की महिला सदस्य भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के बलिया मोड़ के पास स्थित समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद राजीव राय के आवास पर पहुंची। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.