रांची, अप्रैल 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गोंदली पोखर में जनाक्रोश पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा रांची जिला पूर्वी की उपाध्यक्ष अनुराधा मुंडा ने किया। अनुराधा मुंडा ने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों के रुख से महिलाओं का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगी। मौके पर जिला महिला मोर्चा महामंत्री रेखा महतो, निशा देवी, शिबन देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, रामनाथ महतो, नरेश साहू, अजय भोगता, रामसाय मुंडा, संजय नायक, सोनू महतो, हिमालय चौधरी, सुप्रेस महतो, पुनीलाल महतो सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के पास न होने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.