सुल्तानपुर, मार्च 11 -- कादीपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने मंडल कादीपुर की कार्यकारिणी घोषित की है। दरगाही निषाद को मंडल अध्यक्ष पहले ही घोषित किया गया था। मनोज सिंह, छोटेलाल, रविंद्र रावत, रामकुमार वर्मा, इंद्रावती जायसवाल, जयराम पाण्डेय को उपाध्यक्ष, वरुणकांत राय, हरीश को महामंत्री, धर्मराज, हरिशंकर निषाद, भैयाराम मौर्य, रणजीत कुमार सिंह, अर्पिता सिंह, सुरेंद्र पाल की मंत्री तथा माधुरी धुरिया को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष दरगाही निषाद ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...