चतरा, जून 5 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। बाजार टांड़ पत्थलगड्डा में भाजपा की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया गया। बैठक में पार्टी के संगठन के मजबूती पर सभी ने अपनी अपनी बातों को रखा और पार्टी के मजबूती पर अपनी अपनी सुझाव दिए। यह बैठक बुधवार को देर शाम तक चली। भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार दांगी ने किया जबकि संचालन महामंत्री तिलेश्वर राणा ने किया। वहीं बैठक के उपरांत समापन महामंत्री सुखसागर राणा द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, सिमरिया प्रत्याशी रह चुके दिनेश्वर राम एवं कुसुमलता कुशवाहा, सुनीता प्रजापति, चंद्रदेव दांगी, अरविंद ठाकुर, गिरधारी राणा, दिनेश्वर दांगी, कृष्ण कुमार साव, शिक्षक योगेंद्र दांगी सहित कई भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित रहे।

हिं...