अल्मोड़ा, जून 21 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बग्वालीपोखर में आंदोलन जारी है। आंदोलनकारियों की स्थाई आधार सेंटर बनाने की मांग प्रशासन ने पूरी कर ली है। वहीं, अन्य दो मांगों को लिए जिला पंचायत सदस्य भोपाल सिंह भंडारी अनशन पर डटे हुए हैं। बग्वालीपोखर में अस्पताल के उच्चीकरण, 108 एंबुलेंस सेवा और आधाार सेंटर बनाने की मांग के लिए जिला पंचायत सदस्य भोपाल सिंह भंडारी रविवार को भी आमरण अनशन पर डटे रहे। वहीं, काफी संख्या में महिलाओं व स्थानीय लोगों ने भी आंदोलन स्थल पर पहुंच उन्हें समर्थन दिया और जल्द से जल्द समस्याओं के निदान की मांग की। यह भी पढ़ें- भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा पूर्व विधायक महेश नेगी व आशुतोष साही भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे। जिपं सदस्य भंडारी ने बताया कि स्थाई आधार सेंटर खोलने की मांग पूरी हो चु...