मिर्जापुर, मई 9 -- हलिया। स्थानीय कस्बा स्थित पंचायत भवन पर मण्डल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मासिक बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार व जनहित के कार्यों पर जोर दिया गया। संगठन की आगामी कार्ययोजना तैयार करना और कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करने की हिदायत दी गयी। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज सिंह चंदेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष गड़बड़ा ज्ञानेश्वर दुबे ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद संगठन को मजबूत करने का हम लोगों का दायित्व है। यह भी पढ़ें- मंडल भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान कर...