गिरडीह, सितम्बर 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि भाजपा गिरिडीह महानगर जिला की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंगलवार को हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और सक्रिय व मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठन की गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात क...