कोडरमा, जून 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की बैठक गुरुकृपा भवन, कोडरमा में जिला अध्यक्ष अनूप जोशी की अध्यक्षता में हुई। संचालन महामंत्री विजय यादव एवं नरेंद्र पाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी प्रवीण मेहता ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारी एवं मंडल प्रभारी नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का प्रवास करें तथा प्रत्येक माह शक्ति केंद्रों की बैठक सुनिश्चित करें। साथ ही सभी कार्यक्रमों की तस्वीरें और रिपोर्ट सरल ऐप पर अपलोड करने को कहा।

संपर्क एवं गतिविधियों का प्रचार इसके अ...