सासाराम, जून 9 -- कोचस, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा ग्रामीण पूर्वी-पश्चिमी व नगर मंडल की संयुक्त बैठक कोचस कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल उपस्थित थे। साथ ही करगहर विधानसभा प्रभारी संतोष शर्मा, सत्येंद्र प्रताप सिंह, संतोष गुप्ता, महामंत्री कृष्णकांत दूबे, नरेंद्र जोशी, केशो साह व राजेंद्र तिवारी भी बैठक में मौजूद थे। बैठक में विशेष रूप से बूथ सशक्तिकरण अभियान व प्रधानमंत्री के 11 वर्ष के बेमिसाल शासनकाल के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इसमें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा समझाई गई। जनसंपर्क को और मजबूत कर...