रामपुर, जुलाई 14 -- सैफनी। रविवार को भाजपा नेता ब्रजेश जोशी के प्रतिष्ठान पर मंडल अध्यक्ष ठा. नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक हुई। बैठक में बूथ समितियों का सत्यापन किया गया और अगठित बूथों का गठन सर्वसम्मति से किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह, महामंत्री विमल जोशी, फौजी सुशील जोशी, शोभित शर्मा, भगवान स्वरूप सैनी, सत्यम ठाकुर,रितेश सक्सेना,चौधरी सतवीर सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...