चक्रधरपुर, मई 29 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर वन विश्रामागार में गुरुवार की शाम जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि देश भर में एसआईआर चल रहा है। सभी भाजपा कार्यकर्ता एसआईआर में सहयोग करेंगे। इसके लिए मंडल स्तर पर प्रभारी भी नियुक्त किया गया। साथ ही बताया गया कि मन की बात सभी प्रखंड के बूथों में सुनेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर जाकर लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मालती गिलुवा, विजय गागराई, अमरेश प्रधान, तीरथ जामुदा, दुर्योधन प्रधान, सुशांत मंडल, गणेश तांती रबी बांकुरा, प्रेम प्रधान, शिवलाल रवानी, दीपक सिंह, राम प्रकाश दास, डारे बोदरा, पोरेश मंडल, अभिजीत चटर्...