साहिबगंज, अप्रैल 7 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी बरहड़वा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत उर्फ रविन्द्र द्वारा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार बरहरवा मंडल समिति का गठन किया गया है।घोषित सूची के अनुसार जयदेव महतो, संतोष भगत, चन्दन रक्षित एवं मंजू देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संजय रमानी एवं प्रदीप कुमार भगत को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर विजय कुमार, कपिल सिंह, प्रदीप रविदास एवं चंदना देवी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रमिला देवी को कोषाध्यक्ष, दिलीप महतो को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में प्रभात कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी के रूप में अमित कुमार रमानी तथा मीडिया सह प्रभारी के रूप में प्रेम कुमार रमानी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईटी सेल प्रभारी का दायित्...